Events and Activities Details
Event image

Workshop on POSH Act


Posted on 28/11/2025

पीओएसएच अधिनियम 2013 पर कार्यशाला का आयोजन डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविधालय, डबवाली में दिनांक 16 सितंबर 2025 को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (पीओएसएच अधिनियम) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाने के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाना था। इस कार्यशाला का आयोजन महाविधालय की आंतरिक शिकायत समिति के तत्वाधन मे समिति अध्यक्षा डॉ उषा भाटी की देख रेख मे किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप प्राचार्य डॉ. विक्रम बंसल ने शिरकत की I इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. अंजू बाला एवंम कम्प्युटर साइन्स विभाग की प्रभारी डॉ. ज्योति यादव ने अपने सम्बोधन मे महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को रोकने, शिकायत दर्ज करने और जांच की प्रक्रियाएं तथा सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला एंव पीओएसएच अधिनियम 2013 और इसके निहितार्थों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए निम्न मुख्य बिंदुओ के बारे मे विस्तार से चर्चा की - कर्मचारियों को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को रोकने के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाना - यौन उत्पीड़न की परिभाषा और निहितार्थों को समझना - नियोक्ताओं और कर्मचारियों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां - शिकायत दर्ज करने और जांच की प्रक्रियाएं - सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाने का महत्व इस कार्यशाला ने पीओएसएच अधिनियम 2013 और इसके कार्यान्वयन का एक व्यापक अवलोकन प्रदान किया, जिससे कर्मचारियों को उत्पीड़न से मुक्त कार्यस्थल बनाए रखने में सक्षम बनाया गया। इस कार्यशाला मे महाविधालय के सभी शेक्षणीक एवं गैर- शेक्षणीक कर्मचारी उपस्थित रहें I